अप्रतिम कविताएँ
दरवाजे में बचा वन
भीगा बारिश में दरवाजा चौखट से कुछ झूल गया है।
कभी पेड़ था, ये दरवाजा सत्य ये शायद भूल गया है।

नये-नये पद चिन्ह नापता खड़ा हुआ है सहमा-सहमा।
कभी बना था पेड़ सुहाना धूप-छाँव पा लमहा-लमहा।
चौखट में अब जड़ा हुआ है एक जगह पर खड़ा हुआ है,
कभी ठिकाना था विहगों का आज किन्तु निर्मूल हुआ है।

सहता धूप आँधियाँ सहता जब भी भीगे चुप-चुप रोता।
जब आती जंगल की हवाएं अपने मन का धीरज खोता।
कभी पेड़ था, सच है जानता, हुआ ठूँठ, ये मान न पाता,
दरवाजा कहता ये कैसे? समय आज प्रतिकूल हुआ है।

सहलाया बरसा बूंदों ने हलकी-हलकी दी है थपकी।
कोई कसक याद है आयी टूट गयी है इसकीे झपकी।
जंगल फिर से बुला रहा है लहरा कर वृक्षों की शाखें,
स्पंदन फिर से जाग उठा है जब मौसम माकूल हुआ है।

भीतर कोई गंध उठी है शायद पेड़ की नींद खुली है।
लकड़ी के रेशों में फिर से बीते पल की याद जगी है।
सावन ने एक रंग भरा है ठूंठ आज फिर हरा हुआ है
स्वप्न पेड़ का लौट रहा है वन में फिर बनफूल खिला है।
- गजेन्द्र सिंह
माकूल -- योग्य, अच्छा
यह कविता इस कविता से प्रेरित है
विषय:
प्रकृति (40)
पेड़ (6)

काव्यालय को प्राप्त: 20 Jun 2025. काव्यालय पर प्रकाशित: 4 Jul 2025

***
सहयोग दें
विज्ञापनों के विकर्षण से मुक्त, काव्य के सुकून का शान्तिदायक घर... काव्यालय ऐसा बना रहे, इसके लिए सहयोग दे।

₹ 500
₹ 250
अन्य राशि
इस महीने :
'पेड़ों का अंतर्मन'
हेमंत देवलेकर


कल मानसून की पहली बरसात हुई
और आज यह दरवाज़ा
ख़ुशी से फूल गया है

खिड़की दरवाज़े महज़ लकड़ी नहीं
विस्थापित जंगल होते हैं

मुझे लगा, मैं पेड़ों के बीच से आता-जाता हूँ
टहनियों पर ...
..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
इस महीने :
'छाता '
प्रेमरंजन अनिमेष


जिनके सिर ढँकने के लिए
छतें होती हैं
वही रखते हैं छाते

हर बार सोचता हूँ
एक छत का जुगाड़ करुँगा
और लूँगा एक छाता

इस शहर के लोगों के पास
जो छाता है
उसमें

..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
इस महीने :
'एक मनःस्थिति '
शान्ति मेहरोत्रा


कभी-कभी लगता है
जैसे घर की पक्की छत, दीवारें, चौखटें
मेरी गरम साँसों से पिघल कर
मोम-सी बह गई हैं।

केवल ये खिड़कियाँ-दरवाजे जैसे
कभी ..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
इस महीने :
'खिलौने की चाबी'
नूपुर अशोक


इतनी बार भरी गई है
दुःख, तकलीफ और त्याग की चाबी
कि माँ बन चुकी है एक खिलौना
घूम रही है गोल-गोल
..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
संग्रह से कोई भी रचना | काव्य विभाग: शिलाधार युगवाणी नव-कुसुम काव्य-सेतु | प्रतिध्वनि | काव्य लेख
सम्पर्क करें | हमारा परिचय
सहयोग दें

a  MANASKRITI  website