अप्रतिम कविताएँ
कैसे रो दूँ
नारी तो नीरों से धो लेती है अपने सुख दुख को,
मोती की बूँदों से सज्जित कर लेती अपने मुख को।
बाहर से वह कोमल होकर अन्दर दृढ हो जाती है,
ऐसा करने पर नारी की छवि नहीं खो जाती है।

लेकिन नर की बात अलग है, वह तो सब सह जाता है,
किन्तु कभी जो रोया तो फिर वह नारी कहलाता है।
पुरुष हूँ मैं, बलवान छवि को यूँ ही मैं कैसे खो दूँ,
पौरुष के आडम्बर को झुठला कर मैं कैसे रो दूँ।

मेरे अपनों को भी किस्मत ने बेवक्त ही छीना है,
लोगों की बातें सुनकर छलनी मेरा भी सीना है।
बार बार विफलता पाकर मैं भी आहत होता हूँ,
आशाओं पर पानी फिरता है तो मन में रोता हूँ।

दुनिया के आगे नर को दुख कहने का अधिकार नहीं,
पत्थर-दिल तो स्वीकृत है, पर भावुक नर स्वीकार नहीं।
आँसू का आभुषण जग को नारी पर ही भाया है,
मेरी भावुकता को आडम्बर कहकर ठुकराया है।

ऐसे हालातों में पौरुष का यह स्वांग ही बचता है,
सच कोई न माने तो यह झूठ नए नित रचता है।
तुम ही मुझे बताओ भला पुरुषार्थ यह मैं कैसे खो दूँ,
पौरुष के आडम्बर को झुठला कर मैं कैसे रो दूँ।
- वैभव नेहरा
Email: [email protected]
विषय:
पुरुष (2)

काव्यालय को प्राप्त: 15 Oct 2017. काव्यालय पर प्रकाशित: 8 Mar 2018

***
सहयोग दें
विज्ञापनों के विकर्षण से मुक्त, काव्य के सुकून का शान्तिदायक घर... काव्यालय ऐसा बना रहे, इसके लिए सहयोग दे।

₹ 500
₹ 250
अन्य राशि
इस महीने :
'युद्ध की विभीषिका'
गजेन्द्र सिंह


युद्ध अगर अनिवार्य है सोचो समरांगण का क्या होगा?
ऐसे ही चलता रहा समर तो नई फसल का क्या होगा?

हर ओर धुएँ के बादल हैं, हर ओर आग ये फैली है।
बचपन की आँखें भयाक्रान्त, खण्डहर घर, धरती मैली है।
छाया नभ में काला पतझड़, खो गया कहाँ नीला मंजर?
झरनों का गाना था कल तक, पर आज मौत की रैली है।

किलकारी भरते ..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
इस महीने :
'नव ऊर्जा राग'
भावना सक्सैना


ना अब तलवारें, ना ढाल की बात है,
युद्ध स्मार्ट है, तकनीक की सौगात है।
ड्रोन गगन में, सिग्नल ज़मीन पर,
साइबर कमांड है अब सबसे ऊपर।

सुनो जवानों! ये डिजिटल रण है,
मस्तिष्क और मशीन का यह संगम है।
कोड हथियार है और डेटा ... ..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
इस महीने :
'दरवाजे में बचा वन'
गजेन्द्र सिंह


भीगा बारिश में दरवाजा चौखट से कुछ झूल गया है।
कभी पेड़ था, ये दरवाजा सत्य ये शायद भूल गया है।

नये-नये पद चिन्ह नापता खड़ा हुआ है सहमा-सहमा।
कभी बना था पेड़ सुहाना धूप-छाँव पा लमहा-लमहा।
चौखट में अब जड़ा हुआ है एक जगह पर खड़ा हुआ है,
कभी ठिकाना था विहगों का आज ...

..

पूरी प्रस्तुति यहाँ पढें और सुनें...
संग्रह से कोई भी रचना | काव्य विभाग: शिलाधार युगवाणी नव-कुसुम काव्य-सेतु | प्रतिध्वनि | काव्य लेख
सम्पर्क करें | हमारा परिचय
सहयोग दें

a  MANASKRITI  website